हे भगवान
देखो देखो हे भगवान,
माया का है अति अभिमान।
जानी नहि यह तेरे साथ
मन में फिर भी करें गुमान।
देखो देखो हे भगवान,
माया का हे इतना गुमान।
क्षणभंगुर लगा अति संसार,
रख लो बस तुम इतना ध्यान।
देखो देखो हे भगवान,
करें लोग कितना अभिमान।
लोगों को यह धौंस दिखाएं,
कब्जा जमाना उनका ध्यान।
देखो देखो हे भगवान,
जरा दे दो तुम उनको ज्ञान।
आया है सो जाएगा,
जमे न उनका डेरा जान।।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा
Renu
23-Jan-2023 04:04 PM
👍👍🌺
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
22-Jan-2023 08:29 AM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply
अदिति झा
21-Jan-2023 11:05 PM
Nice 👍🏼
Reply